फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बकाया गन्ना मूल्य का तत्काल भुगतान कराए सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। रालोद के युवा नेता अतुल फंदपुरी ने कहा कि बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होने से किसानों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अभी तक गन्ना मूल्य भी घोषित नहीं किया है। इसके चलते किसान में निराशा का माहौल है। उन्होंने सरकार से बकाया गन्ना मूल्य का ब्याज सहित तत्काल भुगतान कराने की मांग की।
विज्ञापन

गांव झबीरण में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि शुगर मिलों का पेराई सत्र शुरू हुए दो महीने होने वाले हैं। इसके बावजूद जिले की छह में से सिर्फ दो मिलों देवबंद एवं शेरमऊ ने ही गन्ना मूल्य भुगतान करना शुरू किया है। जबकि गांगनौली चीनी मिल पर तो किसानों का गत सीजन का गन्ना मूल्य भी अवशेेष है। इस दौरान रामपाल सिंह, सुनील, भजनलाल, अभिनव, प्रभात, राजीव, अमित, पुष्पेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें