फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नववर्ष पर मोक्षायतन संस्थान में किया हवन यज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मोक्षायतन योग संस्थान, नेशन बिल्डर्स एकेडमी और राष्ट्र वंदना मिशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में नववर्ष पर यज्ञ, भजन और अध्यात्मिक चर्चा की गई। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माताजी को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित कर इस वर्ष को मातृ श्रद्धा वर्ष घोषित किया।
विज्ञापन

रविवार को बेरी बाग स्थित मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री की माताजी हीराबेन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। संस्थान के सचिव नंदकिशोर शर्मा ने कहा कि यह वर्ष मोक्षायतन योग संस्थान का स्वर्ण जयंती वर्ष है। इसे मातृ श्रद्धा वर्ष के रूप में मनाते हुए योग, शिक्षा, संस्कार, राष्ट्रीयता, स्वाभिमान एवं शौर्य विषयक गतिविधियों पर केंद्रित किया जाएगा। वरिष्ठ साधक विकास मित्तल, शालिनी, सचिन अग्रवाल, डॉ. सुनील शर्मा दंपती यजमानत्व और डॉ. अशोक गुप्ता एवं मंजू के आचार्यत्व में यज्ञ किया गया। योग गुरु पदमश्री स्वामी भारत भूषण, अमरनाथ, आलोक श्रीवास्तव, अनीता शर्मा एवं मंजू गुप्ता ने श्रीमद्भगवद्गीता के श्लोकों का पाठ किया और प्रधानमंत्री की मां हीराबेन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें