फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 15.56 लाख रुपये की प्रतिवर्ष बिजली बचा रहे जनपद के 443 सौलर पंप

विज्ञापन
ग्राम नंदी फिरोजपुर के किसान प्रदीप नंबरदार - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। सोलर पंप किसानों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। जिले में अब कृषि विभाग द्वारा अनुदानित 443 सोलर पंप लग चुके हैं। ये करीब 15 लाख 56 हजार 520 रुपये वार्षिक बचा रहे हैं। सोलर पंप पर कृषि विभाग औसतन 60 प्रतिशत का अनुदान देता है। इसके फायदों को देखते हुए किसानों में सोलर पंप लगाने की मांग लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

कृषि विभाग प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान योजना के तहत न सिर्फ किसानों को सोलर पंप लगवाने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। इस पर 60 प्रतिशत तक अनुदान दे रहा है। जनपद में वर्ष 2016-17 से सोलर पंप लगाने की योजना चलाई जा रही है। इसमें किसानों को तीन, पांच, साढे़ सात और दस हॉर्स पॉवर के सोलर पंप शामिल हैं। जनपद में कृषि विभाग की ओर से वर्ष 2016-17 में 63, 2017-18 में 57, 2018-19 में 93, 2020-21 में 133 और वर्ष 2021-22 में 97 सोलर पंप लगवाए गए हैं।
विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता (ग्रामीण) संजय श्रीवास्तव ने बताया कि किसानों को नलकूप के लिए 85 रुपये प्रति हॉर्सपावर के हिसाब से बिजली दी जाती है। जिले में 443 सोलर पंप स्थापित हो चुके हैं। जिनकी कुल क्षमता 1 हजार 526.5 हॉर्स पावर है। इससे किसानों को एक लाख 29 हजार 710 रुपये प्रतिमाह और 15 लाख 56 हजार 520 रुपये वार्षिक की बचत हो रही है।
विज्ञापन

बोले किसान
कई परेशानियां खत्म
गांव बेरीतगा के किसान भगत सिंह ने बताया कि जब से उन्होंने पांच हॉर्सपावर का सोलर पंप लगाया है। इससे सिंचाई के लिए बिजली पर आने वाला खर्च बच गया है। पांच हॉर्सपावर वाले पंप से प्रतिदिन पांच बीघा फसल की सिंचाई हो जाती है। अब न तो ट्रांसफार्मर फुंकने का डर है और न ही लाइन खराब होने की परेशानी है।
ग्राम नंदी फिरोजपुर के किसान प्रदीप नंबरदार ने बताया कि सोलर पंप उनके लिए वरदान साबित हो रहा है। उन्होंने तीन हॉर्सपावर का सोलर पंप लगाया है। जिससे छह से सात घंटे प्रतिदिन सिंचाई हो जाती है। जिससे उन्हें सिंचाई करने में काफी सुविधा हो गई है। इसलिए बिजली के नलकूप का कनेक्शन कटवा दिया है।
जनपद में अब तक 443 सोलर पंप स्थापित हो चुके हैं। जिनकी कुल क्षमता 1526.5 हॉर्सपावर है। इनमें तीन, पांच और साढे़ सात हॉर्सपावर के सोलर पंप शामिल हैं। सोलर पंप पर किसानों को 60 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। इससे किसानों को बिजली पर किए जाने वाले खर्च की भी बचत हो रही है।-डॉ. राकेश कुमार, उप निदेशक कृषि
विज्ञापन

जनपद में स्थापित सोलर पंप
हॉर्सपावर सोलर पंप
तीन एचपी 353
पांच एचपी 83
साढे सात एचपी 07
योग 443
नोट: कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार

ग्राम बेरीतगा के किसान भगत सिंह- फोटो : SAHARANPUR

कृषि उपनिदेशक डा राकेश कुमार- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें