फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रातों-रात तीन घंटे में बनाई नई सड़क

Tue, 07 Nov 2023 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। गजरथ महोत्सव के पहले दिन जिस मार्ग से शोभायात्रा निकाली गई थी, वह सड़क पूरी तरह टूटी पड़ी थी, जिसकी वजह से यात्रा में शामिल महिलाएं, पुरूष और बच्चे चोटिल हो गए थे। इसको लेकर जैन समाज रोष फैल गया था। समाज के लोगों ने आंदोलन और भूख हड़ताल की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन

सोमवार को निकाली गई यात्रा से पूर्व रविवार की रात जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के संबंधित विभाग के अधिकारियों ने तीन घंटे में नई सड़क बना दी। जैन समाज के अध्यक्ष राजेश जैन ने बताया कि एक नवम्बर को गजरथ महोत्सव का शुभारंभ हुआ था। इसके तहत यात्रा निकाली गई, लेकिन मार्ग टूटा होने की वजह से समाज के लोग घायल हुए। इसको लेकर जैन समाज में आक्रोश फैल गया। समाज के लोगों ने शांतिपूर्ण रूप से प्रदर्शन और आंदोलन की चेतावनी दी थी। इसको लेकर समाज की कोर कमेटी में शामिल राकेश जैन, अमित जैन, विनय जैन, विनोद जैन, रवि जैन, अनुज जैन आदि की बैठक हुई। तब, जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को सड़क को तत्काल बनाए जाने के निर्देश दिए थे, लेकिन इसके बाद भी विभाग के अधिकारियों ने लापरवाही बरती।
इसको लेकर समाज में आंदोलन और भूख हड़ताल की चेतावनी दी। इसके बाद नगर विधायक राजीव गुंबर और महापौर डॉक्टर अजय सिंह ने अधिकारियों से वार्ता की। पता लगने पर जिलाधिकारी ने समस्या के समाधान के तत्काल प्रभाव से निस्तारण के आदेश दिए। तब, नगर मजिस्ट्रेट और नगर निगम कई अधिकारियों ने मौका-मुआयना कर कोर कमेटी के सदस्याें से वार्ता की, जिसके बाद रविवार को तीन घंटे में नई सड़क बनाई गई। इस पर जैन समाज ने प्रशासन का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें