फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रनिंग ट्रैक को दुरुस्त करने के लिए बिछेगी सिंथेटिक की नई लेयर

Sun, 19 May 2024 04:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। डाॅ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में बने रनिंग ट्रैक को दुरुस्त करने के लिए सिंथेटिक की एक नई लेयर बिछाई जाएगी। ट्रैक की गुणवत्ता पर लगातार उठ रहे सवाल तथा खेल अधिकारी द्वारा कार्यदायी संस्था को लगातार शिकायती पत्र भेजने के बाद संस्था ट्रैक को दुरुस्त करने को राजी हुई है। संभवत: इसी माह कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

खेलो इंडिया योजना के तहत स्टेडियम में सात करोड़ रुपये की लागत से सिंथेटिक रनिंग ट्रैक बनाया गया है। ट्रैक के बनने के बाद से ही इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठते रहे हैं। जगह जगह से दरारें आने तथा सिंथेटिक उखड़ने को लेकर पुराने और मौजूदा खिलाड़ी हंगामा तक कर चुके हैं। ट्रैक में आ रही खामियों और खिलाड़ियों की शिकायत के बाद खेल अधिकारी अनिमेष सक्सेना लगातार कार्यदायी संस्था को पत्र लिख रहे हैं। जिसके बाद कार्यदायी संस्था ने ट्रैक को दुरुस्त करने के लिए पूरे ट्रैक पर सिंथेटिक की एक नई लेयर बिछाने का निर्णय लिया है। इसे लेकर खेल अधिकारी और खिलाड़ी उत्साहित हैं।

ट्रैक पर चढ़ा दिया मिट्टी से भरा ट्रक
स्टेडियम के एक कोने में क्रिकेट के प्रशिक्षण के लिए पिच बनी हैं। उक्त क्षेत्र में गहराई होने की वजह से खेल विभाग ने मिट्टी डलवाई है, लेकिन चालक मिट्टी से लदे ट्रक को ट्रैक से बचाते हुए पिच तक ले जा रहा था, लेकिन ट्रक की एक साइड के पहिये ट्रैक पर चढ़ने से ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया है। इसे लेकर खिलाड़ियों में रोष है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से भी इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन


मिट्टी के ट्रक से ट्रैक को थोड़ा नुकसान पहुंचा है, जिसे ठीक कराया जा रहा है। साथ ही बार बार पत्र लिखने के बाद कार्यदायी संस्था पूरे ट्रैक पर सिंथेटिक की एक लेयर बिछाने को राजी हो गई है। इसी महीने काम शुरू हो जाएगा। उम्मीद है कि उसके बाद ट्रैक की खामियां दूर होंगी।
विज्ञापन

- अनिमेष सक्सेना, खेल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें