फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद के लिए लाभकारी साबित होगी नई औद्योगिक नीति

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। आईआईए के चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सडाना ने कहा कि प्रदेश सरकार की नई औद्योगिक नीति से जनपद के उद्यमियों को काफी लाभ होगा। खासतौर से इससे खाद्य प्रसंस्करण संबंधी नए उद्योग तेजी से स्थापित होंगे।
प्रताप मार्केट स्थित कार्यालय पर शुक्रवार को आईआईए की बैठक हुई। चैप्टर चेयरमैन ने लखनऊ के गांधी प्रतिष्ठान दो से चार नवंबर तक आयोजित कृषि आधारित एमएसएमई उद्यमी महासम्मेलन एवं इंडिया फूड एक्सपो से वापस आने के बाद संस्था से जुडे़ उद्यमियों के साथ अनुभव साझा किए। उद्यमी महासम्मेलन में जनपद से 20 सदस्यों ने भागीदारी की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार की ओर से जल्द लाई जाने वाली खाद्य प्रसंस्करण नीति में एमएसएमई क्षेत्र के उद्यमियों की ओर से उठाए गए मुद्दे पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में फरवरी में होने जा रहे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर सरकार ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। खाद्य प्रसंस्करण नीति- 2022 में खाद्य प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए कुछ नए कदम उठाने की तैयारी चल रही है। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को सीधे अपना उत्पाद बेचने वाले किसानों को बेहतर मूल्य मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि सहारनपुर चैप्टर से इस महासम्मेलन में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सुनेजा एवं प्रमोद मिगलानी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केआर सिंघल, आरके धवन, सुनील सैनी, अशोक छाबड़ा, एस कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें