संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। सोमवार से जीएसटी की नई दरें लागू हो जाएंगी। इससे बाजारों में रौनक बढ़ने की उम्मीद है। कौन सी वस्तु कितनी सस्ती होगी, यह नए माल के बाजार में आने के बाद ही पता चलेगा। सबसे अधिक पशोपेश में बिस्कुट से लेकर नमकीन के व्यापारी हैं। कंपनी उत्पाद के दाम कम करेगी फिर उत्पाद की मात्रा बढ़ाएगी। यह भी नए बिल बनने के बाद ही पता चल सकेगा
सितंबर के पहले सप्ताह में जीएसटी काउंसिल की बैठक हुई थी। बैठक में टैक्स के दो स्लैब को खत्म किया गया था। काउंसिल ने 12 और 28 फीसदी के स्लैब खत्म करते हुए व्यापारी और आमजन को राहत देने का काम किया।
सरकार ने मक्खन, घी, चीज, डेयरी उत्पादों पर जीएसटी की दर को 12 से घटाकर पांच फीसदी किया है। स्वास्थ्य क्षेत्रों में कई उपकरणों पर टैक्स की दर को पांच फीसदी के दायरे में रखा है। कृषि को रफ्तार देने के लिए ट्रैक्टर टायर, पार्ट्स, ट्रैक्टर आदि को भी पांच फीसदी के स्लैब में रखा है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के तहत 1200 सीसी और 4000 एमएम की गाड़ियों के टैक्स को भी 28 से घटाकर 18 फीसदी कर दिया है। नई दरें लागू होने में सबसे अधिक परेशानी नमकीन, चिप्स, बिस्किट आदि के दुकानदारों को हो रही है।