फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: काष्ठ नगरी सहारनपुर में तैयार हो रही क्रिकेट की नई पौध

Sat, 18 Nov 2023 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर में क्रिकेट का प्र​शिक्षण देती क्रिकेट भावना तोमर
विज्ञापन
सहारनपुर। काष्ठ नगरी के लिए मशहूर सहारनपुर महानगर को अब नई पहचान मिल रही है। काष्ठकला के साथ-साथ अब सहारनपुर क्रिकेट की नई पौध भी तैयार कर रहा है। पिछले कुछ साल में यहां के खिलाड़ियों ने अंडर-14 से लेकर रणजी और अंडर-19 वर्ल्ड कप तक में अपनी पहचान बनाई है। सहारनपुर में बीसीसीआई के दो मैच भी हुए हैं। अंडर-16 के विजय मर्चेंट और अंडर-19 की कूच बिहार ट्रॉफी के मैच ज्ञानकलश इंटरनेशनल स्कूल में कराए गए हैं। वर्तमान में जनपद में 20 क्रिकेट एकेडमी चल रही हैं। पेश है रिपोर्ट...
विज्ञापन

बीते एक साल में हुए प्रमुख चयन
- हाल ही में दीपक राणा और यासिर का कूच बिहार ट्रॉफी के लिए यूपी की अंडर-19 टीम में चयन एवं वंशिका सैनी का अंडर-15 टीम में चयन हुआ।
-अक्तूबर में प्रशांतवीर का सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी, नीशु चौधरी और शशि माथुर का महिला रणजी टीम, मोहम्मद अमान का इंडिया-ए टीम और उससे पहले यूपी अंडर-19 टीम के कप्तान बने, भावना रणजी टीम की कोच बनी तथा कल्पना चौधरी और मनीषा अंडर-19 के लिए चुनी गई।
-सितंबर में यूपीसीएल में सहारनपुर के 12 खिलाड़ियों का चयन।
-मई में वंश और रुद्राक्ष का अंडर-14 टीम में चयन हुआ।
-अप्रैल में अर्जुन चौहान अंडर-14 टीम के मैनेजर बने।
-फरवरी में नीशु चौधरी का चयन सेंट्रल जोन टीम में हुआ।
-दिसंबर 2022 में साजिद उमर यूपीसीए की अपेक्स काउंसिल के सदस्य बने, वर्णिका चौधरी अंडर-19 टीम के लिए चुनी गई, जबकि चैलेंजर ट्रॉफी के लिए चार खिलाड़ियों का चयन हुआ।
विज्ञापन

मौजूदा खिलाड़ियों एवं पूर्व खिलाड़ियों की बात
-सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन मोहम्मद अकरम का कहना है कि सहारनपुर के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा देने के लिए एसोसिएशन प्रयासरत है। एसोसिएशन की वजह से ही जनपद में 20 एकेडमी चल रही हैं। एसोसिएशन द्वारा खिलाड़ियों को दिल्ली सहित अन्य जगहों पर भी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। यही वजह है कि आज खिलाड़ी हर स्तर पर खेल रहे हैं।
-बीसीसीआई के लेवल-2 कोच और पूर्व रणजी खिलाड़ी संजीव जखमोला कहते हैं कि सहारनपुर के खिलाड़ी क्रिकेट में हर स्तर पर खेल रहे हैं, लेकिन उनमें से कई खिलाड़ियों को अच्छी कोचिंग के लिए दिल्ली, कानपुर और चंडीगढ़ जाना पड़ा है।
-महिला रणजी टीम की कोच एवं पूर्व रणजी खिलाड़ी भावना तोमर का कहना है कि बीते आठ साल में सहारनपुर ने उत्तर प्रदेश को कई खिलाड़ी दिए हैं। इसका सबसे अधिक श्रेय सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन और उसके चेयरमैन अकरम सैफी को जाता है, जो खिलाड़ियों को स्थानीय स्तर के साथ ही बाहर भी सपोर्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें