फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: एक अगस्त से नए सर्किल रेट जारी होंगे, प्रस्तावित दर तय नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सर्किल रेट जारी करने के लिए समय सीमा तय की गई है। एक अगस्त से नए सर्किल रेट जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में पिछले वर्ष एक मई से सर्किल रेट जारी हुए थे। पिछले वर्ष सर्किल रेट में बीस फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी।
विज्ञापन

महानिरीक्षक निबंधन नेहा शर्मा ने सहायक महानिरीक्षक निबंधन को पत्र लिखा है। उन्होंने नए मानकों पर सर्किल रेट को जारी करने के निर्देश दिए हैं। नए रेट पर आपत्तियां 30 जून तक प्राप्त कर ली जाए। इसके बाद निस्तारण 31 जुलाई तक हो। एक अगस्त से नए रेट को लागू कर दिया जाए, लेकिन सबसे अधिक परेशानी नए मानकों के चलते आ रही है। निबंधन विभाग अभी तक प्रस्तावित रेट भी तय नहीं कर पाया है। ऐसे में सर्किल रेट तय समय सीमा पर लागू होते हुए नहीं दिखाई दे रहे हैं।
प्रदेश में हर जिले में सर्किल रेट तय करने के तरीके अलग-अलग हैं। इससे भ्रम और असमानता की स्थिति बनती है। नए प्रारूप में इसे समाप्त करने की मंशा है। ऐसे में कई मानक जोड़े गए। मसलन यदि किसी प्लाॅट के आस-पास एक से अधिक पक्की सड़कें हैं, तो सबसे अधिक दर वाली सड़क के आधार पर मूल्यांकन करना होगा, साथ ही मकान की कुल कीमत में 15 फीसदी की अतिरिक्त बढ़ोतरी प्रस्तावित है। अन्य कई मानक भी है। इसके अलावा दान विलेख आदि मामलों में भी नए मानक तय किए गए हैं। नए मानकों पर सर्किल दर तय करने में काफी परेशानी आ रही है। हर क्षेत्र में सड़क आदि की स्थिति अलग-अलग है।
विज्ञापन


नए सर्किल रेट तय करने को लेकर एक अगस्त की समय सीमा तय की गई है। तहसीलों से गाटावार जानकारी मांगी जा रही है। जल्द ही प्रस्तावित सर्किल रेट की सूची तय की जाएगी।
विज्ञापन


- बृजेश सिंह, एआईजी स्टांप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें