फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर परिवहन विभाग ने बनाई छह किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला

Mon, 23 Jan 2023 02:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर सहारनपुर जनपद में परिवहन विभाग द्वारा तकरीबन छह किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाई गई जबकि मेरठ और बिजनौर में भी स्कूली बच्चों ने सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर सहारनपुर जनपद में परिवहन विभाग द्वारा करीब छह किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाई गई। मानव श्रृंखला में स्कूली बच्चे और विभाग के लोगों ने शपथ ग्रहण की। मंडलायुक्त लोकेश एम. जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, एसएसपी डॉक्टर विपिन ताडा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश मिश्रा ने कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्ट्रेट से किया। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने सड़क सुरक्षा को लेकर शपथ दिलाई।

विज्ञापन


जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने मानव श्रृंखला का शुभारंभ करते हुए कहा कि दो पहिया वाहन चलाते समय स्वयं व पीछे बैठे व्यक्ति को भी हेलमेट पहनाएं। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाएं। ड्राइविंग के नियमों का पालन करें। तेज रफ्तार वाहन न चलाएं और गलत दिशा में भी वाहन न चलाएं। शराब पीकर या नशे की हालत में वाहन न चलाएं सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहें। 

चुनहेटी फाटक से बेहट अड्डे तक बनाई मानव श्रृंखला
महानगर में दिल्ली रोड स्थित चुनहेटी फाटक से लेकर बेहट अड्डे तक मानव श्रृंखला बनाई गई, जिसमें स्कूली छात्र-छात्राएं, स्काउट गाइड, व्यापारी संगठन समेत नागरिक शामिल हुए। सभी ने यातायात के नियमों का पालन करने की शपथ ग्रहण की। संभागीय परिवहन अधिकारी राधेश्याम, उप संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन आरपी मिश्रा, उप संभागीय परिवहन अधिकारी महेंद्र बाबू आदि अधिकारी अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: कमिश्नरी कार्यालय में धरने पर बैठे सपा विधायक अतुल प्रधान, युवक ने दी पलायन की चेतावनी

मेरठ में मनाव श्रृंखला बनाते छात्र-छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
मानव श्रंखला बनाकर सड़क सुरक्षा की ली शपथ
मेरठ में सड़क सुरक्षा माह के तहत सोमवार को छात्र छात्राओं एवम प्रशासनिक अधिकारियों ने यायायायत नियमों का पालन करने की शपथ ली। जिसमें 13 से स्कूलों के लभग पांच हजार से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। देशभक्ति के तराने साधक पर गूंज रहे थे। स्कूल बैंडों ने प्रस्तुति देकर समा बांधा।

मानव श्रृंखला का निर्माण शहीद स्मारक से शुरू होकर गुरू तेग बहादुर पब्लिक स्कूल को जोड़कर, बालाजी, औघड़नाथ मंदिर, रैम कैंटीन तिराहा, भूसा मंडी की ओर से होते हुए गुरू तेग बहादुर तक जोड़ी गई। सभी ने एक सुर में यातायात नियमों को पालन करने की शपथ ली।

इस दौरान सीडीओ शशांक चौधरी, डीएम दीपक मीना, एसपी ट्रैफिक जेके श्रीवास्तव, जीटीबी स्कूल के प्रधानाचार्य कर्मेंद्र सिंह, डीआईओएस राजेश कुमार, एआरटीओ कुलदीप कुमार एवम दीवान पब्लिक स्कूल, फैज-ए-आम इंटर कॉलेज, एसडी सदर, दिगम्बर जैन स्कूल, मेरठ पब्लिक स्कूल, दर्शन एकेडमी, ऋषभ एकेडमी आदि स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन

सुभाष जयंती पर बनाई मानव श्रृंखला, सड़क सुरक्षा का लिया संकल्प - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर जनपद में सुभाष चंद्र बोस जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई। एमडीएस इंटर कॉलेज में मानव श्रृंखला के माध्यम से नेता जी को नमन किया गया। सरस्वती शिशु मंदिर स्थित सुभाष वाटिका पर नेता जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी राष्ट्र सेवा को नमन किया गया।

 सुभाष चंद जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई एमडीएस इंटर कॉलेज में तहसीलदार कमलेश कुमार, बीडीओ ज्योति चौधरी,नायब तहसीलदार सार्थक चावला, प्रधानाचार्य अनुपम माहेश्वरी ने विद्यार्थियों को मानव श्रृंखला से पूर्व सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी का संकल्प दिलाया।

प्रशासनिक अधिकारियों के नेतृत्व में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों के सहयोग से मानव श्रृंखला बनाई गई। मानव श्रृंखला के माध्यम से राष्ट्र सेवा सुरक्षा संबंधित दायित्व के  निष्ठा के साथ निर्वाह का  विद्यार्थियों ने संकल्प लिया। मानव श्रृंखला में एमडीएस इंटर कॉलेज, एमडीकेला, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, राजा चरण सिंह इंटर कॉलेज, एमजीएम इंटर कॉलेज, मोहम्मद अली जौहर गर्ल्स इंटर कॉलेज सहित विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

उधर सुभाष जयंती पर लाला मग्घूशरण सरस्वती शिशु मंदिर परिसर स्थित सुभाष वाटिका पर स्वतंत्र सुभाष संघ के अध्यक्ष प्रदीप डेजी ,प्रधानाचार्य अशोक कुमार,विक्रम सिंह के नेतृत्व में संघ द्वारा स्थापित सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। नन्हे बालक कान्हा डेजी ने कदम-कदम बढ़ाए जा..,राष्ट्रभक्ति कविता सुनाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें