फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में न डॉक्टर मिले न दवाएं

विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, रामपुर मनिहारान के औचक निरीक्षण करते कमिश्नर लोकेश एम - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। मंडलायुक्त लोकेश एम ने शुक्रवार को सीएचसी रामपुर मनिहारान का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डॉ. और स्टाफ के सदस्य गैरहाजिर पाए गए। ओपीडी में स्वास्थ्य संबंधी उपकरण नहीं मिले। लैब भी स्टाफ और सामान से खाली मिली। दवाएं तक उपलब्ध नहीं दिखी। मंडलायुक्त ने गैर हाजिर मिलने वालों को नोटिस जारी करने के निर्देश चिकित्साधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान सीएचसी पर दंत चिकित्सक कक्ष में दंत चिकित्सक डॉ. इंदिरा मौजूद नहीं मिलीं। दंत चिकित्सा में प्रयुक्त होने वाले किसी भी उपकरण को स्टरलाइज नहीं किया गया था, जिस पर मंडलायुक्त ने कड़ी प्रतिक्रिया दी, साथ ही दंत चिकित्सक को नोटिस जारी करने के निर्देश प्रभारी चिकित्साधिकारी को दिए। लेबर वार्ड का निरीक्षण अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. अनीता जोशी से कराया गया। अपर निदेशक द्वारा लेबर रूम में कई खामियां पाई गई। यहां पर मानक के अनुरूप कोई भी व्यवस्था नहीं मिली। पैथोलोजी लैब में न तो डिस्पोजल सिरिंज पाई गई और ना ही मानक के अनुसार कार्य होता मिला। लैब में कार्यरत समस्त स्टाफ को नोटिस जारी करने के निर्देश प्रभारी चिकित्साधिकारी को दिए। मंडलायुक्त द्वारा इमरजेंसी रूम की दुर्दशा देखकर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रभारी चिकित्साधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को दिए। आकस्मिक चिकित्सा कक्ष में मानकों के अनुसार न तो कोई उपकरण पाया गया और न ही दवाई उपलब्ध मिली। स्टाफ भी नदारद मिला। सीएचसी परिसर की सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण इसको शीघ्र बनवाने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें