सहारनपुर। विश्व एथलेटिक्स किड्स दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता में जिले के तीन खिलाड़ियों ने चार पदकों पर कब्जा किया। प्रतियोगिता में नेहल, गगन और परी ने शानदार प्रदर्शन किया।
जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव डॉ. एके गुप्ता ने बताया कि एथलेटिक्स दिवस पर प्रतियोगिता मेरठ की सुभारती विश्वविद्यालय में हुई। प्रतियोगिता में नेहल ने 80 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। वह रेनबो स्कूल की छात्रा है। गगन ने 80 मीटर दौड़ और लंबी कूद दोनों में रजत पदक हासिल किया है। वह जेएसपी इंटर कॉलेज नकुड़ के छात्र है। परी पंवार ने लंबी कूद में कांस्य पदक हासिल किया है। वह रेनबो स्कूल की छात्रा है। खिलाड़ियों के पदक जीतने पर खेल प्रेमियों ने खुशी जाहिर की है। एथलेटिक्स संघ के पदाधिकारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।