फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉगिंग और एंटी लार्वा के छिड़काव में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत गठित जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि आने वाले 15 दिन डेंगू मच्छर के पनपने का वातावरण प्रदान करते हैं। इसलिए कहीं पर भी पानी का जमाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि फॉगिंग और एंटी लार्वा के छिड़काव में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत गठित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में मातृत्व सुरक्षा योजना, बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, नियमित टीकाकरण, परिवार नियोजन कार्यक्रम, संचारी रोग, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना आदि की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि टीबी रोगियों को समय से किट उपलब्ध कराई जाए। समय से दवाएं और पोषण किट उपलब्ध करवाने से टीबी को हराने में मदद मिलेगी। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि मरीज से निरंतर फीडबैक लें।
डीएम ने कहा कि पानी का जमाव ना हो इसके लिए ग्राम प्रधानों को जागरूक किया जाए। उन्होंने नगर निकायों के अधिकारियों को फॉगिंग और एंटी लार्वा छिड़काव कराने के निर्देश दिए। बच्चों एवं महिलाओं को एंबुलेंस उपलब्ध कराने में लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। जननी सुरक्षा योजना के तहत संस्थागत प्रसव बढ़ाया जाए।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर संजीव मांगलिक, जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक कुमार शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

निगम में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक को सम्बोधित करती जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें