फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्दाश्त नहीं होगी गुर्जर समाज की उपेक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए भाजपा ने अभी प्रत्याशी घोषित नहीं किया है और प्रत्याशी के नाम के कयासों को लेकर ही विरोध शुरू हो गया है। युवा गुर्जर महासभा ने बैठक कर कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी घोषित करने में गुर्जर समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिल्ली रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में युवा गुर्जर महासभा के प्रदेश महामंत्री प्रवीण राठौर एवं प्रदेश प्रवक्ता दीपक चौधरी असदपुर ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में गुर्जर समाज को दरकिनार किया है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाट समाज के लोगों को एकतरफा प्रत्याशी बनाना किसी भी दशा में न्यायोचित नहीं है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोहित परमार एवं कार्यालय प्रभारी चौधरी अमर सिंह ने कहा कि टिकट गुर्जर समाज के किसी सदस्य को मिलने की उम्मीद थी, लेकिन जो चर्चा सामने आ रही है, उसमें गुर्जर समाज की उपेक्षा कर दूसरी जाति से प्रत्याशी बनाया जा रहा है। उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि गुर्जर जाति के सदस्यों पर भाजपा प्रत्याशी को वोट नहीं देने के लिए दबाव बनाएं। उन्होंने भाजपा के चारों विधायकों को भी इस बार के विधानसभा चुनाव में सबक सिखाने का संकल्प लिया। इस दौरान आकाश चौधरी, मुकेश थरोली, हिमांशु अलीपुरा, संदीप प्रधान, अरविंद असदपुर, मोनू चौधरी, दीपक चौहान, सुमित चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें