फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शाम 5:45 बजे चलेगी नौचंदी एक्सप्रेस

Sun, 01 Oct 2023 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। रेलवे ने नौचंदी एक्सप्रेस की नई समय सारिणी जारी कर दी है। सहारनपुर रेलवे स्टेशन से नौचंदी एक्सप्रेस रविवार (आज) शाम 5:45 बजे चलेगी। अभी तक यह ट्रेन शाम 5:25 बजे चलती थी। 23 बोगियों के साथ नौचंदी एक्सप्रेस रवाना होगी।
विज्ञापन


नई समय सारिणी रविवार (आज) से लागू हो जाएगी। ट्रेन नंबर 14512 सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस का 23 बोगियों का रैक सहारनपुर से ही चलेगा। इस ट्रेन से सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, शामली आदि जिलों के यात्री लखनऊ और प्रयागराज जाने के लिए अधिक सफर करते हैं। यह ट्रेन पहले मेरठ से चलती थी। अब इसे सहारनपुर तक विस्तार किया गया है। अभी तक मेरठ में ही ट्रेन के रैक की सफाई होती थी। अब रेलवे ने इसके पूरे रैक सहारनपुर भेजने और वहीं पर पूरे रैक की सफाई कराने का निर्णय लिया है। नई समय सारिणी के अनुसार, सहारनपुर के यात्रियों को 20 मिनट और अधिक मिले हैं। पहले ट्रेन 5:25 बजे रवाना होती थी, अब 5:45 बजे चलेगी।

ये है नौचंदी एक्सप्रेस की नई समय सारिणी

स्टेशन पहुंच प्रस्थान
सहारनपुर शाम 5:45 बजे

देवबंद 6:19 6:21
मुजफ्फररनगर 6:36 6:41

खतौली 7:00 7:02
मेरठ कैंट 7:28 7:30

मेरठ सिटी 7:45 7:50
हापुड़ 8:40 8:50

लखनऊ 5:00 5:10
प्रयागराज संगम 9:20





वर्जन

सहारनपुर से नौचंदी एक्सप्रेस रविवार को शाम 5:45 बजे रवाना होगी। पूरा रैक यहीं से चलेगा। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




- एके त्यागी, स्टेशन अधीक्षक, रेलवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें