फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ढाई घंटे लेट पहुंची नौचंदी एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोहरे में ट्रेनों की लेटलतीफी जारी है। शुक्रवार को प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस ढाई घंटे, जयनगर-अमृतसर सरयू यमुना एक्सप्रेस चार घंटे, चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस एक घंटे, कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस एक घंटे, जम्मूतवी-हावड़ा हिमगिरी एक्सप्रेस छह घंटे की देरी से सहारनपुर पहुंची।
विज्ञापन

इनके साथ ही श्रीगंगानगर-हरिद्वार, दिल्ली-अंबाला, मुंबई-अमृतसर गोल्डन टेंपल, जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस, जम्मूतवी-जैसलमेर शालीमार एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से लेट आई। जिस वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
आज ब्लॉक से प्रभावित रहेगा ट्रेनों का संचालन
सहारनपुर। अंबाला कैंट-लुधियाना सेक्शन पर अंबाला-राजपुरा के बीच ओएचई लाइन पर काम होने से शनिवार यानी आज अप-डाउन रेल लाइन पर ब्लॉक रहेगा। अप लाइन पर तीन घंटे 45 मिनट और डाउन लाइन पर तीन घंटे 30 मिनट ब्लॉक होगा। शनिवार को दोपहर 12:45 बजे से शाम 4:40 बजे तक ब्लॉक प्रभावी रहेगा। सीनियर डीसीएम हरिमोहन ने बताया कि ब्लॉक के कारण ट्रेन नंबर 12379 सियालदाह-अमृतसर एक्सप्रेस, 14649 जयनगर-अमृतसर, न्यू जलपाईगुडी-अमृतसर एक्सप्रेस को चंडीगढ़ और साहनेवाल के रास्ते चलाया जाएगा। नांदेड-जम्मूतवी एक्सप्रेस अंबाला, राजपुरा, पटियाला में स्टॉपेज छोड़कर झाखल और धूरी से होकर गुजरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें