फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दिन भर कोहरे और शीत लहर चलने से गिरा तापमान

विज्ञापन
सहारनपुर में ठिठरती ठंड और कोहरे में गर्म कपड़ो व दिन में लाइट जलाकर जाते वाहन चालक - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। न्यूनतम तापमान गिरने तथा दिन भर कोहरा छाए रहने व शीतलहर चलने से शुक्रवार को भी जन जीवन प्रभावित रहा। सर्दी इतनी है कि लोग घरों से निकलने से बच रहे हैं। धूप नहीं निकलने की वजह से लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिल पाई। अगले 24 घंटे में मौसम के ऐसे ही बने रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

जनपद में बीते दो दिन से आसमान में कोहरा छाया हुआ है। नतीजा 48 घंटे से अधिक समय से धूप नहीं निकली है। शुक्रवार की सुबह भी घने कोहरा लिए आई। सुबह से ही शीतलहर चलती रही। न्यूनतम तापमान जो बृहस्पतिवार को 6.2 डिग्री सेल्सियस था वह शुक्रवार को गिरकर 5.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। अधिकतम तापमान बृहस्पतिवार को 9.5 डिग्री सेल्सियस था, जिसमें वृद्घि दर्ज की गई और वह शुक्रवार को 10.5 डिग्री सेल्सियस हो गया। लेकिन दिन भर धूप नहीं निकलने के कारण लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिली। नगर निगम द्वारा अलाव के लिए लकड़ियां शाम को उपलब्ध कराई जाती हैं, जो रात 11 बजे तक जल जाती हैं। ऐसे में दोपहर में लोग कचरा और पुराने कपड़े आदि जलाकर सर्दी से बचने का प्रयास कर रहे हैं।

सहारनपुर में ठिठरती ठंड के चलते गर्म कपड़ो के सहारे जाता परिवार- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें