फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: देवबंद कूच से पहले क्रांति सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को किया नजरबंद

Sun, 11 Jun 2023 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
गंगोह में क्रान्तिसेना शिवसेना समर्थकों को नजरबंद किए बैठी पुलिस
विज्ञापन
नकुड़/ गंगोह (सहारनपुर)। नकुड़ पुलिस ने क्रांति सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र सिरोही को दारुल उलूम देवबंद जाने से रोकते हुए उनके घर पर ही नजरबंद किए रखा। उधर गंगोह में भी क्रांति सेना कार्यकर्ताओं को देवबंद कूच से पूर्व ही पुलिस ने उनके घरों में ही नजरबंद कर दिया। इससे कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


क्रांति सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र सिरोही ने बताया कि कुछ मुस्लिम युवक हाथ में कलावा बांधकर, तिलक लगाकर, हिंदू होने का प्रदर्शन करते हैं। हिंदू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन तक कराने का दबाव बनाते हैं। इतना ही नहीं हिंदू देवी देवताओं के नाम से होटल, ढाबे आदि प्रतिष्ठान चलाकर हिंदुओं का धर्म भ्रष्ट करने का कार्य कर रहे हैं। बताया कि इसी संबंध में हिंदू संगठनों के कुछ पदाधिकारियों को अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत शनिवार की दोपहर करीब एक बजे दारुल उलूम देवबंद पहुंचना था तथा वहां उक्त बातों को रखकर इस्लाम धर्म में जायज या नाजायज का फतवा जारी कराना था। योगेंद्र सिरोही ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब छह बजे नकुड़ कोतवाल मय फोर्स उनके मकान पर पहुंच गए तथा दारुल उलूम देवबंद जाने से रोकते हुए घर पर ही नजरबंद कर दिया।
गंगोह से दारुल उलूम देवबंद से फतवा लेने जा रहे जिला अध्यक्ष नीरज रोहिला, ब्लाॅक अध्यक्ष प्रदीप सैनी और सहारनपुर उपाध्यक्ष अंकित चौधरी को उनके आवास पर पुलिस प्रशासन ने नजर बंद कर लिया। नीरज रोहिला ने बताया कि उन्हें क्रांति सेना शिवसेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र सिरोही के नेतृत्व में देवबंद कूच करना था। उन्होंने हिंदूवादी सरकार में ही हिंदूवादी लोगों पर पाबंदी लगाने की कड़े शब्दों में निंदा की।

गंगोह में क्रान्तिसेना शिवसेना समर्थकों को नजरबंद किए बैठी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें