जमीयत उलमा-ए-हिंद अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी
- फोटो : अमर उजाला
देश में मुसलमानों के सबसे बड़े संगठन जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व इस्लामी तालीम के प्रमुख केंद्र दारुल उलूम के वरिष्ठ उस्ताद मौलाना सैयद अरशद मदनी को बीमारी के चलते दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों की विशेष टीम की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है।
गुरुवार को जमीयत उलमा-ए-हिंद के सचिव मौलाना फजलुर्रहमान कासमी ने बताया कि पिछले कई दिनों से मौलाना को बुखार आ रहा था। जिसकी वजह से कमजोरी बढ़ती जा रही थी और सेहत में लगातार गिरावट महसूस कर रहे थे। बुधवार को उन्हें दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौलाना फजलुर्रहमान ने बताया कि चिकित्सकों की विशेष टीम की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। कई टेस्ट भी कराए गए हैं। उन्होंने सभी से मौलाना मदनी के जल्द सेहतमंद होने के लिए दुआ की अपील की है।
यह भी पढ़ें: UP: अदालत पहुंचा था सास-बहू का झगड़ा, एसएसपी ऑफिस के सामने हुई हाथापाई, देखिए मारपीट की तस्वीरें
वहीं, दूसरे जमीयत के अध्यक्ष व मौलाना अरशद मदनी के भतीजे मौलाना महमूद मदनी गुरुवार को हालचाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे। उन्होंने चिकित्सकों से स्वास्थ्य से संबंधी जानकारी ली। उधर, मौलाना अरशद मदनी के चाहने वाले उनके बीमार होने को लेकर बेहद चिंतित हैं।