नई दिल्ली जल मंत्रालय में आयोजित बैठक में डीजी राजीव रंजन मिश्रा के साथ गांव नैनखेड़ी के गजेंद्र
- फोटो : SAHARANPUR
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। ऑर्गेनिक किसान कलस्टर ये मेरा गांव वेबसाइट www.yemeragaon.com को राजीव रंजन मिश्रा (आईएएस) डीजी नमामि गंगे व अशोक सिंह (आईएएस) कार्यकारी निर्देशक नमामि गंगे जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आधिकारिक तौर से लांच किया गया। जल शक्ति मंत्रालय नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में गजेंद्र सिंह, रामवीर तंवर, मोहित रेलान ने वेबसाइट की विशेषताओं को बताया तथा इससे भविष्य में किसानों को होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर राजीव रंजन मिश्रा ने वेबसाइट की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह वेबसाइट किसानों द्वारा तैयार किए ऑर्गेनिक उत्पादों तथा ग्रामीण भारतीय संस्कृति के गुणों को बड़े शहरों तक पहुंचाने का कार्य करेगी। इसके साथ साथ कलस्टर के गांव में विकसित इको टूरिज्म तथा योग ध्यान को शहरी उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का कार्य करेगी। जो लोग ग्रामीण भारतीय जीवन व खानपान, योग को नजदीकी से अनुभव करना चाहते है उनके लिए एक अच्छा प्लेटफार्म बनेगी। इसके साथ उन्होंने वेबसाइट के निर्माण के लिए अनु पंवार व टीम को बधाई देते हुए शीघ्र ही गांव नैनखेड़ी में भ्रमण करने की इच्छा जताई। निकट भविष्य में गांव नैनखेड़ी सहित इंडिया के कलस्टर में शामिल किए गए अन्य छह गांव में विजिट करने की इच्छा जताई।