फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी सिर्फ गुलामी से मुक्ति नहीं, यह हमारे अस्तित्व के लिए भी जरूरी; डीएम

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में ध्वजारोहण करते डीएम। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। डीएम अखिलेश सिंह ने कहा कि आजादी सिर्फ गुलामी से मुक्ति नहीं हैं बल्कि यह हमारे अस्तित्व के लिए भी जरूरी है। हमारी आजादी के लिए असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति दी। वो जानते थे कि उनकी जान जा रही है, लेकिन उन्होंने देश की संप्रभुता बचाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं रखी। कहा कि आज हम स्वतंत्रता दिवस कोरोना वायरस संक्रमण के बीच मना रहे है। हमें इस चुनौती से एकजुट होकर लड़ना है। डीएम ने कलक्ट्रेट परिसर में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी को पाने के लिए देश ने बहुत कुर्बानियां दी है। उन्होंने कहा कि हमारे महापुरुषों ने जिस भारत का सपना देखा था, उसे पूरा करने में हमें पूरी निष्ठा, ईमानदारी से काम करने की जरूरत है। सिस्टम सुधारने के लिए हमें अपनी सोच में परिवर्तन लाना होगा। हमारा उतरदायित्व है कि बिना किसी भेदभाव के चाहे कोई भी हो, आपके कार्य क्षेत्र में आने वाला हर व्यक्ति आपके कार्य से अच्छी भावना लेकर जाए। उन्होंने सभी नागरिकों का आह्वान किया कि कोविड-19 की लड़ाई से डरे नहीं बल्कि मुकाबला करने में सहयोग करें। इस अवसर पर एडीएम (प्रशासन) एसबी सिंह, एडीएम (वित एवं राजस्व) विनोद कुमार, एडीएम (न्यायिक) प्रदीप कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें