अंबेहटा। कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई के बाद भी बिजली का बकाया बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के मीटरों को विद्युत निगम की टीम ने कब्जे में लेकर वसूली हेतु उपभोक्ताओं के नाम तहसील को भेजे हैं।
विद्युत निगम के अवर अभियंता सूर्य भान प्रजापति के नेतृत्व में चले अभियान में निगम की टीम ने कस्बे के कई मोहल्लों में की। जेई ने बताया करीब चार माह पूर्व बिजली का बिल जमा न करने वाले लोगों के कनेक्शन काटे। इस दौरान भी बकायादारों ने बिल की बकाया राशि को जमा कराने के प्रति गंभीरता नहीं बरती तो बकायेदारों के मीटरों को आज कब्जे में ले लिया। वसूली हेतु सभी का नाम तहसील को भेजे जा रहे हैं। जेई ने बताया कि इस कार्रवाई में शामिल सभी बकायादार एक लाख से ऊपर के हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से बिजली का बिल समय पर जमा कर किसी भी तरह कार्रवाई से बचने का आह्वान किया है। टीम में जेई सूर्यभान प्रजापति के अलावा मोहम्मद शाकिर अहमद, इकराम अहमद, अनिल कुमार, अंकित कुमार, परविंदर, राम रतन, गुलाब सिंह, मुकुट चौधरी आदि रहे।