फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 52 गांवों में बनेंगे नाले और 12 सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 52 गांवों में बनेंगे नाले और 12 सड़क
विज्ञापन

सहारनपुर। जल निकासी की समस्या से जूझ रहे जिले के गांवों के लिए अच्छी खबर है। जिला पंचायत जिले के 52 गांवों में नालों का निर्माण कराएगी। साथ ही 12 सड़कों का निर्माण हॉटमिक्स से किया जाएगा।
जिला पंचायत बोर्ड 13 जनवरी को अपना कार्यकाल पूरा कर चुका है। इसके बाद प्रशासक जिलाधिकारी अखिलेश सिंह नियुक्त किए गए हैं। इस बीच जिला पंचायत को विकास कार्यों के लिए करीब 12.72 करोड़ रुपये की धनराशि मिली है। इस राशि को गांवों में नालों और 12 सड़कों के निर्माण पर खर्च किया जाएगा। जल निकासी का उचित प्रबंध नहीं होने से कई गांवों की स्थिति बदतर है। इसको लेकर जिला पंचायत जिले के 52 गांवों में नालों का निर्माण कराएगी। नाला निर्माण के लिए टेंडर निकालने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर मुख्य अधिकारी डा. सुमनलता ने बताया कि जिला पंचायत 52 गांवों में नालों का निर्माण कराएगी। इन नालों पर 5.68 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा 7.04 करोड़ रुपये की लागत से 12 सड़कों का निर्माण किया जाएगा। ये सड़कें हॉटमिक्स से बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें