फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: किसान मजदूर संगठन का धरना-प्रदर्शन 19 को

Tue, 17 Jan 2023 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। ब्याज सहित बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने सहित अन्य मांगों को लेकर किसान मजदूर संगठन 19 जनवरी को कलक्ट्रेट पर धरना, प्रदर्शन करेगा। उन्होंने कोलकी से टोल प्लाजा हटाने या इसके दस किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी ग्राम वासियों से कर नहीं वसूलने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को दिल्ली रोड स्थित एक सभागार मेें आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज राणा ने आरोप लगाया कि नानौता चीनी मिल में अव्यवस्था है। इसकी जांच के आदेश भी दिए गए थे, लेकिन अभी तक जांच की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। उन्होंने आवारा गोवंश के लिए स्थायी प्रबंध करने की मांग की। उन्होंने बकाया गन्ना मूल्य का पूरा भुगतान होने तक किसानों से सभी प्रकार की वसूली पर रोक लगाने, हिंडन एवं कृष्णा नदी की सफाई कराने एवं जल शोधन केेंद्र स्थापित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना लाभ सभी किसानों एवं सभी के आयुष्मान कार्ड बनाने को दिलाया जाए। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों तरफ चकरोड की व्यवस्था करने सहित अन्य मांग भी की।
इस दौरान मंडल प्रवक्ता श्यामवीर सिंह, जिलाध्यक्ष ठाकुर अजब सिंह, जिला प्रवक्ता आशीष पुंडीर, महानगर अध्यक्ष अश्वनी सिंघल, जिला सचिव विनोद कुमार, युवा इकाई के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें