फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बाइकों की टक्कर में पीएसी जवान की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नानौता। क्षेत्र के दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में पीएसी के जवान की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम पर भेज रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
जिला शामली के थाना झिंझाना क्षेत्र के गांव पीरखेड़ा निवासी ईश्वर सिंह पुत्र विक्रम सिंह (30) पीएससी 44 बटालियन एच कंपनी में सिपाही था। विक्रम सिंह नानौता थाना क्षेत्र के गांव जंधेड़ी में अपने मामा के यहां आया हुआ था। शनिवार की रात्रि करीब 10:30 विक्रम सिंह अपने मामा मेनपाल सिंह के पुत्र राहुल के साथ बाइक पर नानौता किसी काम से आ रहा था। दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर ग्राम शेखुपुरा पुलिया के पास सामने से आ रहे बाइक सवार गौरव पुत्र कुशलपाल निवासी ग्राम भाबसी रायपुर थाना नानौता से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। बताया गया कि मृतक जवान 2021 बैच का सिपाही था और माता पिता का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस थाना अध्यक्ष चंद्रसैन सैनी ने तीनों घायलों को सीएचसी नानौता पर भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने विक्रम सिंह को मृत घोषित किया। जबकि गंभीर घायल गौरव पुत्र कुशलपाल को हायर सेंटर रेफर कर दिया, वहीं राहुल को मामूली चोट लगने पर उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। थानाध्यक्ष चंद्रसैन सैनी ने बताया कि परिजन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। हादसे की सूचना पीएसी मुख्यालय को भी दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें