-दो सदस्यीय टीम ने अलग-अलग वार्डों में जाकर किया सर्वे
-तीन दिन रहेगी टीम, उसके बाद तैयार करेगी अस्पताल की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। महिला जिला अस्पताल में बुधवार को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्वास) की टीम निरीक्षण करने पहुंची। दो सदस्यीय टीम द्वारा अलग-अलग वार्डों का सर्वे किया गया। टीम तीन दिन रहेगी।
एनक्वास (नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड) की आंध्र प्रदेश व जम्मू से दो सदस्यीय टीम ने महिला जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिन वार्डों का सर्वे किया गया इमरजेंसी, शिशु वार्ड व अन्य वार्ड शामिल हैं। इसके साथ ही यह टीम तीन दिन रहकर महिला जिला अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर, मरीजों से बात करने, सुविधाओं को परखने आदि को देखेंगी।
दरअसल, नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्वास) की टीम द्वारा जनपद में अस्पतालों का सर्वे किया जाता है और इसी सर्वे के आधार पर रिपोर्ट तैयार की जाती है। इसी रिपोर्ट के आधार पर एनक्यूएएस सर्टिफिकेट दिया जाता है। इसके बाद केंद्र सरकार द्वारा विशेष ग्रांट भी अस्पताल को दी जाती है। सीएमएस डॉ. रामरतन पाल सिंह समन ने बताया कि टीम तीन दिन महिला अस्पताल का निरीक्षण करेगी।