फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: विकास प्राधिकरण में मानचित्र समाधान दिवस आज

विज्ञापन
विज्ञापन
- ऑनलाइन जुड सकेंगे आवेदक/आर्किटेक्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। सहारनपुर विकास प्राधिकरण की ओर से बृहस्पतिवार (आज) को मानचित्र समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसमें ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से लंबित मानचित्रों का निस्तारण किया जाएगा। आवेदक एवं आर्किटेक्ट वर्चुअल लिंक https://meet.google.com/duy-zvdy-jcr पर क्लिक करके ऑनलाइन प्रतिभाग कर अपने लंबित मानचित्र का त्वरित निस्तारण करा सकते हैं।
विज्ञापन

विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि प्रत्येक बृहस्पतिवार सुबह दस से दोपहर दो बजे तक प्राधिकरण कार्यालय में मानचित्र समाधान दिवस होता है। इसमें आर्किटेक्ट/ आवेदक ऑफलाइन (भौतिक) रूप से प्रतिभाग करते रहे हैं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार (आज) को आयोजित होने वाले मानचित्र समाधान दिवस में ऑनलाइन/ऑफलाइन दोनों तरह से प्रतिभाग किया जा सकेगा। ऑनलाइन प्रतिभाग करने के लिए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। जबकि ऑफलाइन प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थी को विकास प्राधिकरण के सभागार में आना होगा। कैंप में विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, सचिव, अधिशासी अभियंता सहित सभी संबंधित अधिकारी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें