सहारनपुर जिले के देवबंद में तैनात पटवारी श्याम सुंदर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। वह छपार क्षेत्र के गांव तेजलहेड़ा के रहने वाले हैं। सोमवार की शाम ड्यूटी खत्म कर वह देवबंद से घर लौट रहे थे।
परिजनों ने बताया कि श्याम सुंदर का मोबाइल फोन लगातार स्विच ऑफ आ रहा है। पुलिस जांच में पता चला कि उनकी आखिरी लोकेशन रज्जपुर क्षेत्र में ट्रेस हुई थी, जिसके बाद मोबाइल बंद हो गया।
परिवारजन चिंता में देवबंद थाने पहुंचे और पटवारी की सुरक्षित बरामदगी की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और उनकी तलाश में टीमें लगाई गई हैं।