सहारनपुर। जामा मस्जिद प्रबंधक कमेटी ने पाक महीने रमजान के दूसरे जुमे की नमाज अदा करने को लेकर अपील की है। जारी अपील में कहा गया है कि 14 मार्च को रमजान मुबारक का दूसरा जुमा है और उसी दिन होली का त्योहार भी है। उन्होंने मुस्लिम समुदाय से अपील की कि वह ऐसी जगह जाने से परहेज करें जहां रंग डाले जाने की संभावना हो।
उन्होंने कहा कि दूर-दराज की मस्जिदों में जाने के बजाए अपने आस-पास और मोहल्ले की मस्जिदों में ही नमाज अदा करें। उन्होंने कहा कि दूसरों के त्योहार में दखलअंदाजी न करें। उन्होंने मस्जिदों के इमामों से भी अपील की कि वह इस बारे में लोगों को आगाह करें कि फाग के चलते जुमा की नमाज नजदीकी मस्जिदों में ही अदा करें।
इस दौरान जामा मस्जिद प्रबंधक मौलवी मुहम्मद फरीद, सह प्रबंधक काजी शौकत हुसैन, मसूद बदर, मौलाना अहमद सईदी नाजिमे, मुहम्मद नईम, हाजी एम शाहिद जुबैरी, मो. अकबर आदि मौजूद रहे।