फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहां मर्द काम करते हैं ऐसे ब्यूटी पॉर्लरों में न जाएं मुस्लिम महिलाएं : मुफ्ती असद

Sat, 18 Nov 2023 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद(सहारनपुर)। मुस्लिम महिलाएं ऐसे ब्यूटी पॉर्लरों में जाने से बचें जहां मर्द काम करते हों। वहां जाकर मेकअप कराना नाजायज है। यह कहना है देवबंद के मुफ्ती असद कासमी का। उनका कहना है जहां पॉर्लरों में लड़कियां काम करती हैं, मुस्लिम महिलाएं वहां पर जा सकती हैं।
विज्ञापन

मदरसा जामिया शेखुल हिंद के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती असद कासमी का कहना है कि मुस्लिम महिलाओं को ऐसे ब्यूटी पॉर्लर में हरगिज नहीं जाना चाहिए जहां पर मर्द मेकअप करते हैं। ऐसे ब्यूटी पॉर्लर में जाना महिलाओं के लिए नाजायज और हराम। उन ब्यूटी पॉर्लरों में जाकर मेकअप कराया जा सकता है, जहां लड़कियां काम करती हैं। इसके लिए कोई मनाही नहीं है। क्योंकि इससे बेपर्दगी होती है और इस्लाम में इसकी कोई इजाजत नहीं है। लिए जहां मर्द काम करते हैं मुस्लिम महिलाओं को ऐसी जगह पर जाने से परहेज करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें