फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला में आपसी सौहार्द की मिसाल पेश कर रहे हैं मुस्लिम कलाकार

विज्ञापन
रामलीला मंचन के कलाकार समीर खान - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। रामलीला में मुस्लिम कलाकार मुख्य पात्रों का किरदार निभाकर आपसी सौहार्द की मिसाल पेश कर रहे हैं। भारतीय कला संगम श्रीराम लीला सभा रेलवे टी-2 कॉलोनी में पांच मुस्लिम कलाकार दर्शकों के बीच अमिट छाप छोड़ रहे हैं। उनका कहना कि अभिनय के बीच किसी तरह की मजहब की दीवार नहीं है। वह अभिनय करते आएं और भविष्य में भी अपनी अभिनय करते रहेंगे। भारतीय कला संगम श्रीराम लीला सभा के कोषाध्यक्ष सुरेंद्र मोघा ने बताया कि उनके यहां पांच मुस्लिम कलाकार रामलीला मंचन में रोल कर रहे हैं। गोविंदनगर निवासी मोहम्मद अली रावण का अभिनय दर्शकों के बीच अमिट छाप छोड़ रहे हैं। उनके अभिनय को खूब पसंद किया जा रहा है। मोहम्मद अली का कहना है कि वह सभी धर्मों को एक समान मानते हैं। वह पिछले पांच साल से रामलीला से जुड़े हैं। रामलीला में मंचन करना उन्हें अच्छा लगता और उनका परिवार भी इससे प्रसन्न होता है।
विज्ञापन

इसी तरह पाताल नगरी निवासी मोहम्मद सलीम विभिन्न किरदारों में दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाए हुए हैं। मोहम्मद अली नारद, बाणासुर, राम-रावण की सेना कई पात्रों और खर-दूषण के अभिनय में नजर आते हैं। उनका कहना है कि अभिनय के बीच किसी तरह की मजहब की दीवार नहीं है। सभी धर्म एक सामान है। कोई उनका विरोध भी करें, इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। वह अभिनय करते आए हैं और करते रहेंगे। रामलीला के पदाधिकारियों का कहना है कि मोहम्मद सलीम को जिस पात्र का अभिनय करने की जिम्मेदारी दी जाती है, वह उसे बाखूबी निभाते हुए दर्शकों के बीच अमिट छाप छोड़ते हैं।
इनके अलावा गोविंद नगर निवासी अली हैदर नल - नील और पाताल नगरी निवासी अजीम कौशल्या एवं समीर खान विभिन्न पात्रों का किरदार निभा रहे हैं। उनका कहना है कि यह प्रभु की लीला है। सभी धर्म एक सामान है, इसलिए वह अभिनय करने में किसी भी तरह की हिचक महसूस नहीं करते हैं। कोई उनका विरोध करें, इससे उन्हें कोई मतलब नहीं है। अभिनय करना उन्हें अच्छा लगता है और वह करते रहेंगे। इससे हिंदू और मुस्लिम भाईचारे को भी बढ़ावा मिलता है, इससे आपसी सौहार्द बढ़ता है, इसलिए सभी को एक-दूसरे के धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेकर आपसी सौहार्द को बनाए रखना चाहिए।

रामलीला मंचन के कलाकार मोहम्मद अली और हैदर अली।- फोटो : SAHARANPUR

रामलीला मंचन का कलाकार मोहम्मद सलीम।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें