आरोप है कि हुकम सिंह ने तैश में आकर अपने पिता रूपचंद पर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दिया। रूपचंद के चिल्लाने की आवाज सुनकर आए अन्य परिजनों को देखकर हुकम सिंह मौके से भाग निकला। रूपचंद लहूलुहान हालात में जमीन पर पड़ा था और उसकी मौत हो चुकी थी।
उसके मंझले बेटे प्रवीण कुमार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस में शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि प्रवीण की तहरीर पर आरोपी हुकम सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।