फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur Murder News: पड़ोसी ने ही की थी किशन की हत्या, बहन को लेकर था ये विवाद

Thu, 31 Aug 2023 04:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में किशन की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके ही पड़ोसी ने की थी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पूरी वारदात का खुलासा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर शहर से सटे पिंजौरा गांव के किशन सैनी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। बहन को ससुराल न भेजने पर पड़ोसी युवक ने ही किशन की दो गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि रविवार सुबह पौने आठ बजे देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव पिंजौरा निवासी किशन सैनी (25) पुत्र ओम प्रकाश की उसके घर के नजदीक ही सिर और सीने में गोली मारकर हत्या कर गई थी।

विज्ञापन


पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली, जिसमें कुछ लोग घटनास्थल की तरफ आते-जाते नजर आ रहे थे। इनमें किशन सैनी का पड़ोसी विकास पुत्र भंवर सिंह भी दिख रहा था। पुलिस ने विकास को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सनसनीखेज वारदात का खुलासा कर दिया।

Trending Videos

एसपी सिटी ने बताया कि किशन सैनी की बहन का प्रेम विवाह एक वर्ष पूर्व गांव में ही रहने वाले शैंकी के साथ हुआ था। शादी के कुछ दिन बाद ही किशन की बहन का पति के साथ विवाद हो गया और वह अपने मायके आकर रहने लगी। विकास और शैंकी के बीच दोस्ती थी।

विकास ने कई बार किशन सैनी से कहा कि अपनी बहन को ससुराल भेज दे और विवाद खत्म करे, लेकिन किशन सैनी ने बहन को ससुराल भेजने को तैयार नहीं था।रविवार सुबह जब किशन काम पर जाने के लिए निकला तो रास्ते में उसकी मुलाकात विकास से हुई।

विकास ने दोबारा किशन से कहा कि बहन को शैंकी के पास भेज दे। इसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई और विकास ने तमंचे से किशन के सिर में एक गोली मारी। इसके बाद वह जब सड़क पर गिर गया तो दूसरी गोली उसके सीने में मारी।

इसके बाद आरोपी पैदल ही वहां से चला गया। आरोपी ने तमंचा और कारतूस एक जगह पर छिपा दिए। इसके बाद गांव में ही अपने दादा-दादी के घर जाकर सो गया। पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं।

विज्ञापन

12वीं पास है विकास, पुलिस में होना चाहता था भर्ती
आरोपी विकास ने इंटरमीडिएट तक पढ़ाई की है। एसपी सिटी ने बताया कि विकास पढ़ाई में होशियार है। आरोपी पुलिस या सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था।

किसी को नहीं हो रहा था यकीन
विकास ने ही किशन की गोली मारकर हत्या की है। इस बात का किसी को यकीन नहीं हो रहा था। किशन सैनी के परिजन भी यह मानने को तैयार नहीं थे, क्योंकि, किशन किसी से रंजिश नहीं थी। वह घर से डेयरी पर काम करने जाता और छुट्टी होने पर घर लौटता था। वह मिलनसार युवक था और सबके साथ उसके अच्छे संबंध थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें