फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ढाबे के अंदर मिली कर्मचारी की लाश, देखते ही उड़े संचालक के होश, जांच में जुटे पुलिस अफसर

Mon, 03 Jul 2023 03:56 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : सहारनपुर में एक ढाबे के अंदर कर्मचारी की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। वहीं, कर्मचारी की लाश देखकर ढाबा संचालक के होश उड़ गए।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के गागलहेड़ी में एक ढाबे के अंदर ढाबा कर्मचारी की सदिग्ध परिस्थियों में लाश मिली। सूचना मिलने पर सीओ सदर सहित फॉरेंसिक टीम के साथ डॉग स्क्वायड ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, भगवानपुर रोड पर बेहड़ी गुज्जर गांव के समीप सहारनपुर निवासी अजय सिंह का ढाबा है। अजय सिंह पिछले 15 दिनों से बाहर गया हुआ था। ढाबे पर उनका कर्मचारी नरेश (50) पुत्र गणेश निवासी सहारनपुर देखभाल करता था। सोमवार सुबह करीब 10 बजे अजय सिंह अपने ढाबे पर पहुंचे तो उन्हें बाहर से ढाबे का गेट बंद मिला। जिसके बाद उन्होंने ढाबे के गेट को खोलकर देखा तो मेज पर नरेश मृत अवस्था में पड़ा था। उसके नाक से खून निकला पड़ा था।

अजय सिंह ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सीओ सदर अभितेश सिंह मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान लोगों ने बताया कि ढाबे पर काम करने वाला कर्मचारी दो तीन दिन से दिखाई नहीं दे रहा था।

यह भी पढ़ें: Saharanpur: भीम आर्मी चीफ ने की CBI जांच की मांग, बोले- गोली लगी पिस्टल से दिखाया तमंचा, सरकार पर बरसे आजम
विज्ञापन

सीओ सदर ने लोगों से पूछताछ के बाद फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया और डॉग स्क्वायड के साथ आसपास खोजबीन करने के बाद शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।

यह भी पढ़ें: UP: जिगर के टुकड़ों पर हादसों का कहर, दुनिया से चले गए मां के दो लाल, सूना हुआ आंचल, हर तरफ पसरा मातम
     
सीओ सदर ने बताया कि शव दो तीन दिन पुराना लगता है। मृतक नशे का आदी था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें