फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बसपा में शामिल हुए पालिका चेयरमैन शाहनवाज खान

विज्ञापन
सहारनपुर में इमरान मसूद के साथ चेयरमैन शाहनवाज खान - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नकुड़। विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पूर्व ही बसपा छोड़कर सपा में शामिल हुए नकुड़ नगर पालिका चेयरमैन शाहनवाज खान ने एक बार फिर समर्थकों के साथ बसपा का दामन थाम लिया है। इमरान मसूद ने सभी का स्वागत किया है।
विज्ञापन

चेयरमैन शाहनवाज खान ने इमरान मसूद के आवास पर अपने साथियों के साथ बसपा ज्वाइन करने की घोषणा की। शाहनवाज खान विधानसभा चुनाव के दौरान इमरान मसूद के साथ ही सपा में शामिल हुए थे। इमरान मसूद ने कहा अपने साथियों को पूरी मजबूती के साथ निकाय चुनाव में उतारा जाएगा और सभी के सहयोग से बसपा को पूरी मजबूती प्रदान की जाएगी। बसपा जिले में एक बड़ी ताकत के रूप में मैदान में उतरेगी। चेयरमैन शाहनवाज खान ने जानकारी देते हुए बताया कि वह इमरान मसूद को ही अपना सच्चा हितैषी नेता मानते हैं, उन्होंने इमरान मसूद के साथ ही बसपा छोड़कर सपा ज्वाइन की थी और इमरान मसूद के साथ ही अब सपा को अलविदा कह कर अपने पुराने घर बसपा में चले गए हैं। शाहनवाज खान के पुन: बसपा में जाने से विरोधी खेमे में बेचैनी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें