फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम के प्रवर्तन दल ने की साढे छह लाख से अधिक की बकाया वसूली

विज्ञापन
देहरादून रोड से अतिक्रमण हटवाती निगम की टीम - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। बकाया टैक्स वसूली को लेकर जारी नगर निगम के अभियान के तहत बृहस्पतिवार को भी बडे़ बकाएदारों पर शिकंजा कसा गया। निगम के राजस्व विभाग और प्रवर्तन टीम ने कई बडे़ बकाएदारों से साढ़े छह लाख रुपये से अधिक की कर वसूली की। साथ ही कामधेनु कांप्लेक्स के निकट स्थित एक दुकान को सील किया। जबकि आवास विकास कॉलोनी में अतिक्रमण करने वाले 13 दुकानदारों से भी जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

नगर निगम की टीम ने बृहस्पतिवार को देहरादून रोड एवं खान आलमपुरा में दो फर्नीचर विक्रेताओं से दो लाख रुपये की बकाया रकम वसूल की। इसके अलावा बुधवार की शाम जोगियान पुल के निकट स्थित तीन दुकानों से साढ़े तीन लाख रुपये की बकाया रकम वसूली । जनता रोड स्थित एक अस्पताल स्वामी से भी एक लाख आठ हजार रुपये की बकाया वसूली की। आवास विकास कॉलोनी में अतिक्रमण करने की शिकायतों पर प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी के नेतृत्व में अतिक्रमण विरोधी दस्ता पहुंचा और 13 दुकानदारों पर जुर्माना लगाते हुए उनसे 10500 रुपये जुर्माना वसूला। उन्होंने कहा यदि फिर अतिक्रमण किया तो जुर्माना लगाया जाएगा। इस दौरान कर अधीक्षक विनय शर्मा, राजस्व विभाग के निरीक्षक जयविंद्र एवं पूनम, अक्षय, शारदा प्रसाद, सागर, कैप्टन नरेश चंद, सब मेजर प्यार सिंह, पवन, जगपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें