फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव 2023: 'फर्जी मतदान के लिए गैर कानूनी हथकंडे अपना रहे सपा-बसपा प्रत्याशी' जानें क्या है मामला

Thu, 04 May 2023 12:05 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

निकाय चुनाव 2023 : विधायक राजीव गुंबर और पूर्व सांसद राघवलखन पाल शर्मा ने कहा कि सपा और बसपा प्रत्याशी फर्जी मतदान के लिए गैर कानूनी हथकंडे अपना रहे हैं। जानिए आखिर मामला क्या है।
विज्ञापन
वोटिंग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में नगर विधायक राजीव गुंबर और पूर्व सांसद राघवलखन पाल शर्मा ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी की विजय सुनिश्चित देख कर सपा व बसपा प्रत्याशी फर्जी मतदान कराने को गैर कानूनी हथकंडे अपना रहे हैं।

विज्ञापन


दिल्ली रोड स्थित भाजपा के चुनाव कार्यालय पर पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा नेताओं ने सपा और बसपा पर आरोप लगाए। विधायक राजीव गुंबर और पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि बड़े पैमाने पर फर्जी आधार कार्ड पुलिस ने पकड़े हैं।

उन्होंने चुनाव आयोग व पुलिस-प्रशासन से मांग की कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जाए और व्यापक तलाशी अभियान चलाया जाए। विपक्षी बौखलाए हुए हैं। इसी वजह से गैर कानून कार्य कर रहे हैं। मतदाता सूची का अध्ययन करने पर जानकारी प्राप्त हुई कि विपक्ष द्वारा व्यापक स्तर पर फर्जी मतदान करा कर लोकतंत्र को कलंकित करने की साजिश रची जा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: 11 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, मतदान से पहले मिठाई-साड़ी बांटते पकड़े गए प्रत्याशी, मुकदमा
विज्ञापन


रामपुर मनिहारान के विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए उनकी चुनाव आयोग व पुलिस-प्रशासन से मांग है कि इस तरह के गैर कानूनी कार्य करने वाले लोगों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई की जाए। मतदान के समय आधार कार्डों की गहनता से जांच की जाए। इस दौरान महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग, सुशील पुंडीर मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें