फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नगर निगम चुनावः 70 वार्डों में 434 प्रत्याशियों ने दाखिल किए पर्चे

Mon, 17 Apr 2023 11:22 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन नगर निगम में पार्षद पदों के लिए 290 प्रत्याशियों ने अपने पर्चे दाखिल किए। इससे पहले 144 प्रत्याशी अपने नामांकन पत्र जमा करा चुके हैं। अब नगर निगम के 70 वार्डों में 434 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन


नगर निगम में पार्षद पद के लिए काफी क्रेज है। पार्षद पद के प्रत्याशियों के नामांकन के लिए कलक्ट्रेट में 14 कक्ष निर्धारित किए थे। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से रविवार तक पार्षद पदों के लिए 144 नामांकन पत्र जमा हुए। सोमवार को नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन 290 प्रत्याशियों ने अपने पर्चे दाखिल करे।

आज होगी नामांकन पत्रों की जांच

सहारनपुर। नगरीय निकाय चुनावों में सोमवार तक जमा हुए नामांकन पत्रों की जांच मंगलवार (आज) को होगी। इसके बाद 20 अप्रैल को अपराह्न तीन बजे तक नाम वापस लिए जा सकते हैँ। 21 अप्रैल को प्रत्याशियों को प्रतीक चिन्ह आवंटित होंगे। मतदान चार मई और मतगणना 13 मई को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें