फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नगर निगम ने शुरू किया रात में सफाई अभियान

Sat, 28 Jan 2023 11:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सौ दिवसीय उत्तर प्रदेश वैश्विक नगर अभियान के तहत नगर क्षेत्र में सफाई दो पालियों में शुरू कर दी गई है। शुक्रवार की रात निगम कर्मचारियों ने प्रमुख मार्गों, बाजारों, प्रमुख चौराहों, बस अड्डा और रेलवे स्टेशन के बाद रात में सफाई अभियान चलाया। शनिवार को नगरायुक्त गजल भारद्वाज ने सफाई कार्य की समीक्षा की।
विज्ञापन

अभियान के अंतर्गत कोर्ट रोड पुल से लेकर दिल्ली रोड हसनपुर चौराहे तक, भारत माता चौक से ढमोला नदी व बत्रा चौक तक एवं मंदिर से महाराणा प्रताप कॉलोनी शनिदेव मंदिर तक, चौधरी चरण सिंह चौक से देहरादून चौक तक, जिलाधिकारी आवास तक, बाजोरिया रोड से लिंक रोड तक सफाई कराई गई। कोर्ट रोड डाकखाने से लेकर महाराजा अग्रसेन चौक व बस अड्डे तक, रेलवे स्टेशन रोड से घंटाघर तक, घंटाघर से कुतुबशेर थाने तक तथा घंटाघर से नेहरू मार्केट श्रीराम चौक तक, चौकी सराय पुल के आसपास भी अभियान चलाया गया। सपना पुल से कोर्ट रोड पुल तक दोनों साइड सफाई कार्य कराया गया। इसके अलावा रायवाला चौक से जेबीएस कॉलेज और परमहंस स्कूल तक तथा रायवाला मार्केट, निसार रोड, रानी बाजार व बाला जी मंदिर तक सफाई कार्य कराया जा रहा है। चौक फव्वारा से नया बाजार, कक्कड़गंज, सब्जी मंडी पुल, दाल मंडी पुल तक तथा जामा मस्जिद से शहीद गंज, चौकी सराय तक सफाई कार्य कराया जा रहा है। शनिवार को नगर आयुक्त द्वारा ली गई समीक्षा बैठक में सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम, जेडएसओ सहित सभी सफाई निरीक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें