फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीडबैक लेने में दो पायदान बढ़ा नगर निगम सहारनपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के तहत चल रहे फीड बैक कांपटीशन में एक से दस लाख तक की आबादी वाले शहरों में सहारनपुर ने अपनी स्थिति में सुधार किया है। दो दिन में दो पायदान ऊपर चढ़ते हुए सहारनपुर नगर निगम छठे स्थान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

नगर निगम सहारनपुर ने इस बार कम से कम एक लाख लोगों से फीडबैक लेने का लक्ष्य रखा है। फीड बैक स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के नाम के मोबाइल एप के जरिए लिया जा रहा है। इसके लिए नगर निगम की टीमें सप्ताह भर से मोहल्लों में जाकर लोगों से फीडबैक ले रही हैं। नगर निगम ने शहरवासियों से अपने मोबाइल पर एप डाउनलोड कर स्वयं भी फीडबैक देने की अपील की है। सप्ताह भर में नगर निगम सहारनपुर ने शुक्रवार की शाम छह बजे तक 38559 लोगों से फीड बैक ले लिया था। इसके साथ सहारनपुर प्रदेश में छठे स्थान पर आ गया है। दो दिन पहले 31 हजार फीडबैक के साथ सहारनपुर आठवें स्थान पर था। महापौर संजीव वालिया और नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने लोगों से फीडबैक देने की अपील की है। उन्होंने बताया कि फीडबैक केवल 31 जनवरी तक ही दिया जा सकता है।
पेंटिंग से सजा निगम का भवन
स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत नगर निगम ने मुख्य भवन की सामने की दीवार को पेंटिंग से रंग दिया है। दो मंजिला फ्रंट पर एक पेड़ बनाया जा रहा है, जो हरियाली का संदेश दे रहा है। नीचे एक कोने में महात्मा गांधी की पेंटिंग बनाई गई है। जगह-जगह पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता का संदेश देती पेंटिंग बनाई जा रही हैं। इसके बाद भवन खूबसूरत के साथ ही संदेश देता भी नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें