फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम ने चकराता रोड से अतिक्रमण हटाया

विज्ञापन
चकराता मार्ग पर अतिक्रमण हटवाते निगम अधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नगर निगम ने चकराता रोड से अतिक्रमण हटाया
विज्ञापन

सहारनपुर। नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को चकराता रोड से अतिक्रमण हटाया। इसके बाद निगम टीम बाजोरिया रोड पहुंची और व्यापारियों को खुद ही अतिक्रमण हटा लेने की सलाह दी।
विज्ञापन

नगर निगम पुल जोगियान से नवाबगंज और पुरानी चुंगी होते हुए भारत माता चौक नुमाइश कैंप तक सड़क का चौड़ीकरण और सुंदरीकरण करेगा। सड़क के चौड़ीकरण का काम शुरू हो चुका है, मगर अतिक्रमण आड़े आ रहा है। ऐसे में नगर निगम के अधिकरियों ने व्यापारियों को अतिक्रमण हटाने की अपील की थी। सड़क पर कुछ सरकारी अतिक्रमण भी है, जिसे हटाने के लिए शुक्रवार को नगर निगम के प्रवर्तन दल की टीम जेसीबी लेकर प्रभारी बीएस नेगी के नेतृत्व में पहुंची थी। जेसीबी से अतिक्रमण को हटाया गया। स्थानीय लोगों केे फिर से दिए गए समय के भीतर स्वम ही अतिक्रमण हटा लेने को कहा गया। इसके बाद टीम बाजोरिया रोड पर पहुंची, जहां दुकानदारों केे अपनी दुकानों के सामने से अतिक्रमण हटाने की सलाह दी गई। अन्यथा की स्थिति में जबरन अतिक्रमण हटाने की बात कही गई। टीम में नरेशचंद, एमपी सिंह, विक्रम, रणदीप, प्रवीन, शिव कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें