फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खामियों पर मिट्टी डाल रहा निगम

Sun, 24 Jul 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
शहर में जैन कॉलेज रोड पर मिट्टी डालकर भरे जा रहे गड्ढे। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
राहगीरों के लिए मुसीबत बन रहे सड़कों के गड्ढों को भरने के लिए नगर निगम मिट्टी का इस्तेमाल कर रहा है। इसे लेकर नगरवासी हैरान हैं। लोगों का कहना है कि बारिश में यह मिट्टी कीचड़ बनकर राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बनेगी।
विज्ञापन


मिट्टी से गड्ढों को भरने का प्रयोग नया नहीं है। नगर निगम कई महीने से यही काम कर रहा है। जैन कॉलेज रोड पर डीआईजी आवास के बाहर और पुलिस लाइन गेट से पहले बने गहरे गड्ढों को शनिवार को मिट्टी से ही भरा गया।

मजदूर घोड़ा बोगी में मिट्टी भरकर पहुंचे थे, जिन्हें गड्ढे भरता देख लोग हैरान रह गए। कई लोगों ने उन्हें टोका भी। लोगों का कहना था कि गड्ढों को पत्थर, बजरी और कोलतार के मिश्रण से भरा जाए, जिससे दोबारा गड्ढे ने बन पाएं। उधर, नगर निगम के मुख्य अभियंता निर्माण पीके मित्तल का कहना है कि गड्ढों में पत्थर, बजरी और कोलतार से ही भरा जाएगा। गड्ढों में मिट्टी डालना उससे पहले की प्रक्रिया है। 
विज्ञापन


शहर के अनेक इलाकों में जलभराव से लोग परेशान 
सहारनपुर। सुबह के समय हुई झमाझम बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। वहीं दूसरी ओर शहर के अनेक इलाकों में भारी जलभराव की वजह से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। गलियों में पानी चढ़ आने से लोग घरों से बाहर नहीं निकल सके। उधर, धान की रोपाई करने में जुटे किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। 

शनिवार की सुबह झमाझम बारिश लेकर आई। करीब एक घंटे तक हुई बरसात की वजह से मौसम खुशगवार हो गया। हालांकि इससे स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी हुई। लोग छातों में ढककर बच्चों को स्कूल छोड़ने जाते नजर आए। साथ ही शहर की अनेक कॉलोनियों में पानी भर गया। यहां तक कि पुलिस लाइन और कलक्ट्रेट परिसर में भी जलभराव हो गया।

एडीएम कार्यालय के बाहर जलभराव की वजह से कर्मचारियों और फरियादियों को अंदर जाने में परेशानी हुई। जलभराव के लिए लोग नगर निगम को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। उनका कहना है कि नगर निगम ने समय से नालियों और नालों की सफाई नहीं कराई, जिसकी वजह से हल्की सी बारिश में जलभराव की समस्या पैदा हो रही है। 

इससे पहले शुक्रवार की रात आठ बजे से नौ बजे तक भी झमाझम बारिश हुई। लगभग प्रतिदिन हो रही बारिश से किसानों को राहत है। गौरतलब है कि इन दिनों ज्यादातर किसान धान की रोपाई करने में जुटे हैं, जिसके लिए बारिश बेहद जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें