फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण पर नगर निगम ने चलाया बुलडोजर, नौ दुकानें ध्वस्त

विज्ञापन
खलासी लाईन में अतिक्रमण कर बनायी गयी दुकानों को ध्वस्त करती निगम की जेसीबी व निगम अधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
अतिक्रमण पर नगर निगम ने चलाया बुलडोजर, नौ दुकानें ध्वस्त
विज्ञापन

सहारनपुर। नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई कर मंगलवार को खलासी लाइन में नौ दुकानों को ध्वस्त करा दिया। हालांकि कार्रवाई से पहले दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए थे। एक दिन पहले भी अनाउसमेंट कर दुकानों को खाली करने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन

खलासी लाइन क्षेत्र में नाले पर कब्जा कर नौ दुकानें बनाई गई थीं। ऐसे दुकान स्वामियों को नगर निगम ने नोटिस जारी किए थे। एक दिन पहले चेतावनी भी दी गई थी। मंगलवार को सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम के नेतृत्व में अतिक्रमण रोधी दस्ता जेसीबी लेकर खलासी लाइन पहुंचा। निगम की टीम को देखकर दुकानदारों ने सामान समेटना शुरू कर दिया। नगर निगम की टीम ने दुकानें खाली होने के बाद जेसीबी की मदद से दुकानों को ध्वस्त करा दिया। नौ अवैध दुकानों के अलावा अन्य दुकानदारों ने भी दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण को हटा लिया। इस मौके पर प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी, खलासी लाईन चौकी प्रभारी सब इंस्पैक्टर हरिओम सिंह, क्षेत्रीय पार्षद यशपाल पुंडीर, प्रवर्तन दल के हेमराज, प्रदीप, नरेश, शिवकुमार, कांस्टेबल लोकेश पंवार, शिवकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें