फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नगर निगम सफाई निरीक्षकों काे दे रहा पेट्रोल, ऑडिटर ने जताई आपत्ति

Sat, 12 Jul 2025 11:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम में सफाई निरीक्षकों को हर दिन मिल रहे 1.5 लीटर पेट्रोल को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। ऑडिट में इस पर आपत्ति जताई गई है। इसके साथ ही इसे अमान्य और नगर निगम को आर्थिक नुकसान पहुंचाने वाला बताया गया है। अभी तक दिए गए पेट्रोल के भुगतान की वसूली कराने के लिए अधिकारियों को लिखा है। हालांकि निगम का कहना है कि वर्ष 2019 में बोर्ड में यह प्रस्ताव पास किया था।
विज्ञापन

नगर निगम सहारनपुर में 12 सफाई निरीक्षक, दो मुख्य सफाई निरीक्षक और एक जोनल सेनेट्री ऑफिसर हैं। जोनल सेनेट्री ऑफिसर के अलावा बाकी सभी 14 सफाई निरीक्षकों को प्रतिदिन 1.5 लीटर पेट्रोल नगर निगम द्वारा मुहैया कराया जाता है, जिससे वह सफाई व्यवस्था के दौरान वार्डों में भ्रमण कर सकें। ऑडिट विभाग द्वारा किए गए ऑडिट में लगी आपत्ति में कहा गया है कि सफाई निरीक्षकों को प्रतिदिन पेट्रोल जारी किया जाना अमान्य, निगम को आर्थिक नुकसान पहुंचाने वाला है।
नगर निगम अधिनियम की धारा-114 अध्याय-5 धारा-115 में ऐसी कोई व्यवस्था या अधिकार नहीं है, जिससे कर्मचारियों को इस प्रकार प्रतिदिन पेट्रोल का भुगतान किया जाए। ऑडिटर ने लिखा है कि कर्मचारियों की प्रतिदिन दिया गया पेट्रोल अनियमित, आपत्तिजनक, अमान्य व अधिक भुगतान की श्रेणी में है। अधिकारियों को लिखा है कि सफाई निरीक्षकों को पेट्रोल दिए जाने के संबंध में भुगतान की वसूली कराएं। इसके साथ ही पेट्रोल दिए जाने की व्यवस्था पर रोक लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें