फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम ने स्वच्छता रैली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण में सहारनपुर शहर को देश में पहले स्थान पर लाने के लिए नगर निगम जन जागरूकता रैलियां निकाल रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को वार्ड 25 में रैली निकाली गई।
विज्ञापन

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने रैली को रवाना किया। रैली में शामिल वाहनों पर सवार कर्मचारी लोगों को कचरा सड़कों पर डालने की बजाय गाड़ियों में डालने की अपील कर रहे थे। वाहन रैली के साथ ही सफाई कर्मियों ने सफाई के साथ ही सड़कों और गलियों को सैनिटाइज भी किया। एंटी लार्वा का छिड़काव भी किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद मीनाक्षी शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि विपिन शर्मा, मुख्य सफाई निरीक्षक अमित तोमर, मयंक पांडेय, शादाब, सुनील आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें