फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नए भवन में शिफ्ट होगा नगर निगम का गैराज

Mon, 17 Jun 2024 02:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम की गैराज व्यवस्था नए भवन में शिफ्ट होगी। स्मार्ट सिटी योजना के तहत नगर निगम करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से ई-गैराज तैयार कर रहा है, जिसका कार्य अंतिम दौर में है।
विज्ञापन


नगर निगम के पास छोटे और बड़े करीब 300 वाहन हैं, जिनमें ट्रक, जेसीबी, पोकलेन, छोटे चौपहिया कचरा वाहक वाहन, ट्रैक्टर ट्रॉली आदि शामिल हैं। इनके लिए अभी तक चहारदीवारी वाला खुला गैराज है, जिसमें वाहनों की धूप, बारिश से सुरक्षा नहीं रहती है। उनकी धुलाई के लिए भी कोई व्यवस्था नहीं है। ठीक करने के लिए निजी मिस्त्री के पास वाहन जाते हैं, लेकिन नए और ई-गैराज में सभी सुविधाएं एक ही जगह मिलेंगी। स्मार्ट सिटी योजना के तहत ई-गैराज तैयार कर रहा है, जिसमें वाहनों की नियमित धुलाई के लिए कंप्यूटराइज्ड वाशिंग शेड, ठीक करने के लिए वर्कशॉप और चालकों के आराम करने के लिए अलग से कमरा होगा। गैराज प्रभारी और लिपिक के लिए ई-ऑफिस होगा, साथ ही पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। वाहनों को खड़ा करने के लिए एक बड़ा भवन तैयार हो रहा है, जिसके लिए जून 2024 तक का समय रखा गया है। सभी वाहनों में जीपीएस होगा, जिससे कि सभी वाहनों पर ई-गैराज से नजर रखी जा सकेगी।
वर्जन
स्मार्ट सिटी योजना के तहत ई-गैराज तैयार किया जा रहा है, जिसका कार्य अंतिम दौर में है। इसकी क्षमता 200 वाहनों को खड़ा करने की रहेगी। वर्कशॉप और वाशिंग शेड भी इसमें रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अमरेंद्र गौतम, अधिशासी अभियंता, स्मार्ट सिटी सहारनपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें