फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नगर निगम ने मानकमऊ में तालाब को कब्जामुक्त कराया

Sun, 25 Feb 2024 01:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। एक व्यक्ति ने मानकमऊ में तालाब की भूमि पर कब्जा कर दीवार बना ली। जैसे ही नगर निगम को पता चला तो निगम की टीम ने शनिवार को मौके पर पहुंचकर भूमि को कब्जा मुक्त कराया और नगर निगम की संपत्ति होने का बोर्ड लगाया। खाली कराई गई भूमि की कीमत करीब 1.25 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

अतिक्रमण प्रभारी सुधीर शर्मा ने बताया कि मानकमऊ में जोहड़ की जमीन खसरा संख्या 295/2 रकबई 0.143 हेक्टेयर के 668.43 वर्ग मीटर पर एक व्यक्ति द्वारा कब्जा किया गया था। उसने नींव भरवा कर मिट्टी से भराव भी करा दिया था। शिकायत मिलने पर जांच में पाया गया कि कब्जा तालाब की भूमि पर हो रहा है। मामला नगरायुक्त के संज्ञान में लाया गया। नगरायुक्त के निर्देश पर शनिवार को नगर निगम का अतिक्रमणरोधी दस्ता उक्त स्थल पर पहुंचा और अवैध कब्जा कर बनाई दीवार को जेसीबी से ध्वस्त कर भूमि को कब्जा मुक्त कराया।

कब्जामुक्त कराई भूमि पर नगर निगम की संपत्ति होने का बोर्ड भी लगाया गया। टीम में अतिक्रमण प्रभारी सुधीर शर्मा, प्रवर्तन दल प्रभारी लेफ्टिनेंट कर्नल गुरुंग व प्रवर्तन दल के जवान शामिल रहे।
विज्ञापन


नगरायुक्त ने किया एमआरएफ सेंटर का निरीक्षण
सहारनपुर। नगरायुक्त संजय चौहान ने शनिवार को मातागढ़ स्थित एमआरएफ सेंटर, म्युनिसिपल कॉलोनी स्थित स्मार्ट पार्क व निगम के रायवाला उपवन का निरीक्षण किया। दोपहर में उन्होंने अपर नगरायुक्त राजेश यादव व स्मार्ट सिटी अधिकारियों के साथ निगम परिसर स्थित जोनल ऑफिस का निरीक्षण किया। उन्होंने नक्शे पर लेआउट प्लान देखा और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्था को श्रमिकों की संख्या बढ़ाते हुए एक माह में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। स्मार्ट सिटी के अधिशासी अभियंता अमरेंद्र गौतम, डीजीएम सिविल दिनेश सिंघल, परियोजना प्रबंधक जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें