फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नगर निगम ने गिल कॉलोनी से अवैध पशु डेयरी के ढांचे को किया ध्वस्त

विज्ञापन
ढमोला नदी के किनारे से पशुओं को वाहन में लादते निगम कर्मचारी ,स्रोत निगम
विज्ञापन
- डेयरी संचालक ने डेयरी को अन्य जगह स्थानांतरित करने के लिए 25 जून तक का समय मांगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। नगर निगम ने शनिवार को गिल कॉलोनी में ढमोला नदी किनारे अवैध रूप से संचालित पशु डेयरी के ढांचे को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई डेयरी संचालक की सहमति के बाद की गई।

गिल कॉलोनी में ढमोला किनारे अमरजीत सिंह द्वारा अवैध रूप से पशु डेयरी का संचालन किया जा रहा था। डेयरी संचालन के लिए अमरजीत सिंह द्वारा अवैध रूप से ढांचा तैयार किया गया था। डेयरी में पल रहे पशुओं का गोबर और अन्य अपशिष्ट ढमोला नदी में बहाया जा रहा था। इसके लिए कई बार जुर्माना भी लगाया गया। डेयरी के कारण नदी की सफाई में भी बाधा आ रही थी। इसलिए डेयरी संचालक को नोटिस देकर डेयरी हटाने के लिए कहा गया था। महापौर डॉ. अजय कुमार ने भी मौके पर जाकर डेयरी संचालक को डेयरी हटाने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को सहायक अतिक्रमण प्रभारी सुधीर शर्मा और नगर निगम के पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा जेसीबी व निगम की टीम लेकर मौके पर पहुंचे थे। डेयरी संचालक ने पहले तो आनाकानी की, लेकिन जब नगर निगम ने उनके पशु जब्त करना शुरू किए तो वह मान गया। उसने शपत्रपत्र देते हुए 25 जून तक का समय मांगा है। सुधीर शर्मा का कहना है कि यदि 25 जून तक डेयरी नहीं हटती तो नगर निगम कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें