फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नगर आयुक्त ने किया खाताखेड़ी का भ्रमण, देखीं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। नगर आयुक्त शिपू गिरि ने बुधवार को वुडन सिटी के नाम से पहचान रखने वाले खाताखेड़ी का भ्रमण किया। उन्होंने सड़क, नाली, पथ प्रकाश सहित सभी व्यवस्थाओं को देखा। स्थानीय पार्षद और नागरिकों ने उनके सामने अपनी समस्याएं रखीं। खाताखेड़ी में प्रवेश के लिए द्वार बना है, जिस पर वुडन सिटी का बोर्ड लगा है। मुख्य सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में वुडकार्विंग के कारखाने और शोरूम हैं। देश विदेश से व्यापारी यहां काम देखने और खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। मुख्य मार्ग के टूटा होने और जलभराव की समस्या को अमर उजाला ने 13 अगस्त के संस्करण में मेरी आवाज सुनो कॉलम में प्रकाशित किया था। इसी दिन कॉलोनी की पड़ताल करते हुए 14 अगस्त के संस्करण में दुनिया में सहारनपुर का नाम चमकाने वाले वुडन सिटी पर बदहाली का दाग शीर्षक से प्रमुखता के साथ समाचार प्रकाशित किया था।
इसके बाद देहात विधान सभा क्षेत्र से सपा विधायक आशु मलिक ने भी अधिकारियों के समक्ष खाताखेड़ी की बदहाली का मुद्दा उठाया था। बुधवार को नगर आयुक्त शिपू गिरि ने खाताखेड़ी का भ्रमण करते हुए वहां की समस्याओं को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पार्षद और स्थानीय निवासियों से बात कर समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मुख्यमार्ग के निर्माण, गली नंबर 11 की स्थिति, निगम की खाली पड़ी भूमि तथा नवनिर्मित शौचालय को देखा। उन्होंने समस्याओं को जल्द दूर कराने का आश्वासन नागरिकों को दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें