फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरायुक्त ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की ली जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरायुक्त ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की ली जानकारी
विज्ञापन

सहारनपुर। नगरायुक्त गजल भारद्वाज ने वार्ड 22 में धोबीघाट कूड़ाघर व मातागढ़ एमआरएफ (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर का निरीक्षण कर डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन तथा कूड़ा निस्तारण की जानकारी ली। उन्होंने सेंटर पर कचरा पृथक्करण की प्रक्रिया भी देखी।
नगरायुक्त गजल भारद्वाज शनिवार सुबह मातागढ़ एमआरएफ सेंटर पहुंची। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के बारे में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुणाल जैन ने नगरायुक्त को बताया कि आईटीसी मिशन सुनहरा कल से जुडे़ एनजीओ उमंग और फोर्स के अलावा स्पेस के वालंटियर्स घरों से कूड़ा एकत्रित कर सेंटर पर लाते हैं, यहां गीले और सूखे के रुप में उसे अलग-अलग कर उसका निस्तारण किया जाता है। महानगर में सात एमआरएफ सेंटर अभी कार्य कर रहे हैं। धोबीघाट के कूड़ाघर का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि इस कूड़ाघर पर तीन वार्डों 22, 35 और 46 का कूड़ा एकत्रित होता है। महानगर में ऐसे 27 प्राथमिक कूड़ाघर है। नगरायुक्त ने कहा कि हर रोज ये सुनिश्चित किया जाए कि सफाई कर्मचारी अपनी बीट पर मौजूद हैं। इस दौरान सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम, अधीक्षण अभियंता यातायात अमरेंद्र गौतम, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा, मुख्य सफाई निरीक्षक इंद्रपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें